अन्तसर्दनीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में विभिन्न सामाजिक समस्याओं के प्रति किया जागरूक.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल मेंअन्तसर्दनीयनुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में टैगोर टेरेसा राधाकृष्णन और विवेकानंद सदन के विद्यार्थियों ने बड़े बढ़ चढ़कर भाग लिया । बच्चों ने नाटक के माध्यम से बेरोजगारी महंगाई मोबाइल और स्वच्छता आदि सामाजिक मुद्दों के प्रति बच्चों को जागरूक किया ।बच्चों ने प्रभावपूर्ण भाव अभिव्यक्ति और अभिनय से वातावरण को स्वच्छ रखने मोबाइल का सदुपयोग करने का संदेश दिया और महंगाई व बेरोजगारी जैसी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करवाया । प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने बाजी मारी । टैगोर सदन से श्रीया, धृति, रुहन, आर्यन,प्रियांशी, हंसिका, वासुदेव, इशिता और सृष्टि ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों की प्रभावशाली व सराहनीय प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और विजेता सदन के बच्चों को पुरस्कृत किया । उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को सामाजिक समस्याओं व उनके निवारण के प्रति जागरूक करना है । इसके साथ-साथ बच्चों में आत्मविश्वास परस्पर सहयोग व प्रभावशाली वार्तालाप की क्षमता का विकास होता है । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए प्रयासरत है और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने विजेता सदन को शुभकामनाएं दी।

Comments