Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विधायक प्रमोद विज को ज्ञापन सौंपा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 18, 2023 Tags: , , , ,

क्लेरिकल  एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले  सतबीर शर्मा जिला प्रधान पानीपत के नेतृत्व में चौदहवें  दिन सभी विभागों के लगभग 550 लिपिकीय कर्मचारी वर्ग ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लिया ज्ञात रहे की समस्त हरियाणा राज्य के अंदर लिपिकीय वर्ग 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा है

 । इस  मौके  पर CAWS के जिला प्रधान  सतबीर शर्मा  ने बताया कि जब तक राज्य सरकार हमारी एकमात्र मांग( लिपिक का  वेतनमान 35400) नहीं मान लेती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया  कि सरकार की गलत नीति के कारण हम लोग हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हुए हैं। यदि हरियाणा सरकार आज हमारी मांग मान लेती है तो हम अपनी हड़ताल आज ही समाप्त कर देंगे। आज भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय महामंत्री  पवन पानीपत धरना स्थल पर अपना समर्थन देने पहुंचे और हमारी मांग को जायज बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया I इसके साथ साथ शारीरिक योग शिक्षक एसोसिएशन द्वारा  सी ए डब्ल्यू एस की मांग को जायज बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया I आज जिला कार्यकारिणी पानीपत द्वारा पानीपत शहर विधायक  प्रमोद विज को ज्ञापन सौंपा गया और उनसे अनुरोध किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री के सम्मुख लिपिकों की मांग को समर्थन सहित प्रस्तुत करे इस अवसर पर जिला  महासचिव  अरविंद शर्मा  संदीप कुंडू ,  दीपक,  रोमित, पूजा, अंकिता, राजबाला,  राहुल  कृष्ण   भरत  नांदल आदि मौजूद रहे।

Comments