पटवारियों की अनिश्चितकाल हड़ताल शुरू.
BOL PANIPAT : 26 दिसंबर से पे स्केल को बढ़ाने की मांग को लेकर पानीपत लघु सचिवालय के पार्क में सांकेतिक धरने पर बैठे पटवारियों ने गुरुवार से अनिश्चितकाल हड़ताल शुरू कर दी है। पटवारियों ने सरकार को अपनी मांग पूरी करने के लिए बुधवार शाम तक का समय दिया था। निर्धारित समय पर भी मांग पूरी न होने के कारण पटवारियों में रोष है। जिसके चलते उन्होंने पेन डाउन कर दिया है। सर्व कर्मचारी संघ ने भी पटवारियों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया था अब हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन ने भी उनकी हड़ताल को समर्थन दे दिया है।
पटवारियों का कहना है कि सरकार ने उनका पे स्केल बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अब तक उनके पे स्केल में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। उनकी मांग है कि उन्हें समान काम समान वेतन दिया जाए। यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होंगे।
पटवारी आज चौथे दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। प्रदर्शनकारी पटवारियों ने बताया कि उन्हें 25 हजार 400 रुपए पे स्केल मिल रहा है।जबकि अन्य कर्मचारियों को 35 हजार 400 रुपए पे स्केल मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की थी कि उनका पे स्केल बढ़ाया जाएगा, लेकिन अभी तक उनके वेतनमान एवं पे स्केल में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

Comments