Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


2 किलो 840 ग्राम गांजा पत्ती सहित आरोपी को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 20 जुलाई 2023, सीआईए वन टीम ने रिसालू से उझा रोड पर एक नशा तस्कर को 2 किलो 840 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकाश उर्फ मूरली निवासी उझा के रूप में हुई।

सीआईए वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त गांजा पत्ती को कुछ दिन पहले हरिद्वार में एक युवक से 30 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी विकाश उर्फ मूरली को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

उन्होंने बताया कि सीआईए वन को बुधवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की विकाश उर्फ मूरली निवासी उझा मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। विकाश उर्फ मूरली थैले में मादक पदार्थ लेकर गांव से पैदल पैदल रिसालू की तरफ जाएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत रिसालू से उझा रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवको पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक गांव उझा की और से हाथ में थैला लिये पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस की गाड़ी को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकाश उर्फ मुरली पुत्र शियानंद निवासी उझा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के थैले की तलाशी ली तो गांजा पत्ती बरामद हुई। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 2 किलो 840 ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments