केबल ऑफिस में घूसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT:25 जुलाई 2023, साई कॉलोनी में केबल ऑफिस में घुसकर संचालक से मारपीट व ऑफिस में तोड़फोड़ करने के और दो आरोपी गौरव उर्फ टीनू पुत्र वेद प्रकाश निवासी सनौली कला व जोनी पुत्र सुभाष निवासी साई कॉलोनी उग्राखेड़ी को थाना चांदनी बाग पुलिस ने सोमवार देर शाम सेक्टर 11/12 में नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर मंगलवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि थाना चांदनी बाग में उग्राखेड़ी निवासी राकेश पुत्र कृष्ण ने शिकायत देकर बताया था कि साई कॉलोनी में दोस्त कृष्ण निवासी एकता विहार कॉलोनी के साथ उसका केबल का ऑफिस है। पास में सुधीर निवासी साई कॉलोनी का भी केबल का ऑफिस है। करीब एक महिने पहले सुधीर के पास काम करने वाला मिस्त्री विद्यानंद कॉलोनी निवासी शेर सिंह सुधीर के पास से काम छोड़कर उनके पास काम पर लगा था। 15 जून की देर शाम वह अपने ऑफिस में गांव रिसालू निवासी राकेश के साथ बैठा था। तभी सुधीर, जोनी, टीनू, छोटू उर्फ सुरजीत दफ्तर में आए और मिस्त्री शेरसिंह से पैसे दिलवाने की बात को लेकर गाली गलौच कर उसके साथ हाथापाई कर दी। आरोपी पैसे ना दिलवाने पर देख लेने की धमकी देकर वहा से चले गए। करीब 10 मिनट बाद वह ऑफिस से प्लाट में बाथरूम करने के लिए चला गया। जहा सभी आरोपी अपने साथी आरोपी अर्पित निवासी उग्राखेड़ी को साथ लेकर आए और लाठी डंडो से ताबड़तोड़ वार कर सभी आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। दोस्त कृष्ण छुड़वाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपियों ने ऑफिस का शीशा तोड़ने के साथ ही कृष्ण की गाड़ी का बोनट भी तोड़ दिया। चोट मारकर व तोड़फोड़ कर सभी आरोपी भीड़ को इक्कठी होते देख जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसकी जेब से 7 हजार रूपए व हाथ पर बंधी घड़ी भी नही मिली। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने गत दिनों आरोपी सुधीर निवासी साई ऑलोनी व अर्पित निवासी उग्राखेड़ी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों अपने साथी आरोपी गौरव निवासी सनौली कला व जोनी निवासी साई कॉलोनी के साथ मिलकर मारपीट व तोड़फोड़ की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोनी गौरव व जोनी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments