Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


मतलौडा से भुसलाना वाया कवी को जाने वाली सड़क का होगा जीर्णोद्धार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 29, 2023 Tags: , , , , ,

राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने किया शिलान्यास

BOL PANIPAT , 29 जुलाई। इसराना विधानसभा क्षेत्र के मतलौडा गांव से वाया कवी होते हुए सफ़ीदो विधानसभा क्षेत्र के भुसलाना गांव को जाने वाली सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया है। शनिवार को इस कार्य का शिलान्यास राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सैंकड़ों ग्रामीणो की उपस्थिति में किया। इस दौरान डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया भी उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हर गांव को दूसरे गांव से जोड़ने के लिए नयी सड़कें बनाई जा रही है ।
इस उपरांत राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कवी गांव में खुला दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने लोगों की समस्याओं का तत्परता के साथ निवारण करने के लिए मौके पर सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रवीन छिक्कारा ने बताया कि उपरोक्त सड़क का जीर्णोद्धार कार्य नाबार्ड योजना के तहत किया जायेगा। इस कार्य को तीन करोड़ 35 लाख रुपये की राशी से आगामी वर्ष के मार्च माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Comments