Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़. तीन आरोपी व एक कबाड़ी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 4, 2023 Tags: , , , , ,

-पानीपत की 3 वारदातों सहित झज्जर, रोहतक, भिवानी व दिल्ली की 10 वारदातों का खुलासा

-8 लाख रूपए कीमत की ईको व पिकअप गाड़ी चोरी कर दिल्ली निवासी कबाड़ी को 40 से 50 हजार रूपए में बेच देते थे

BOL PANIPAT :03 अगस्त 2023 , पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थेप्ट सेल टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा ईको व पिकअप गाड़ी खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से पानीपत की 3, झज्जर की 1, रोहतक की 1, भिवानी की 1 व दिल्ली के मुंडका व बवाना की 4 वारदातों का खुलासा हुआ।

एंटी व्हीकल थेप्ट सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की चार पहियां वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन युवक एक अपाचे बाइक पर सवार होकर डाहर शुगर मील की और से डाहर गोल चक्कर की तरफ आ रहे है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए डाहर गोल चक्कर पर ट्रेप लगाकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान प्रवीन पुत्र रामनिवास निवासी सिसाना, राहुल पुत्र नरेश निवासी खरखोदा व देवेंद्र उर्फ गोली पुत्र रामनिवास निवासी सिसाना सोनीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 19 जुलाई की रात गांव डाहर में घर के बाहर से एक इक्को गाड़ी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में अजय पुत्र सुमेर निवासी डाहर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने उक्त चोरीशुदा इक्को गाड़ी दिल्ली के सुभाष नगर निवासी कबाड़ी आरोपी रवनीक उर्फ एक्कम को बेचने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी कबाड़ी रवनीक को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की पानीपत की 2, झज्जर की 1, रोहतक की 1, भिवानी की 1 व दिल्ली के मुंडका व बवाना की 4 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

चोरीशुदा ईको व पिकअप गाड़ी कबाड़ी को 40 से 50 हजार रूपए में बेच देते थे.

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना आरोपी प्रवीन है। आरोपी प्रवीन अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर हरियाणा व दिल्ली में विभिन्न स्थानों से इक्को व पिकअप गाड़ी चोरी कर पुलिस पकड़ से बचने के लिए लिंक रास्तों से होते हुए बहादुरगढ़ जाकर कबाड़ी रवनीक को 40 से 50 हजार रूपए गाड़ी बेचकर पैसों को बाट लेते थे। आरोपी रवनीक चोरी की गाड़ियों को खरीद कर दिल्ली मायापुरी में कटवा कर उनके अलग अलग दुकानों पर पार्ट्स बेच देता था।

आरोपी प्रवीन व राहुल का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सोनीपत, पानीपत, रोहतक व भिवानी में पहले भी 8 मुकदमें दर्ज है। दोनों आरोपी करीब एक साल पहले सोनीपत जेल से बेल पर बाहर आए थे।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया की पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 4500 रूपए व वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर शुक्रवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी देवेंद्र व राहुल को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी प्रवीन व रवनीक से गिरोह के अन्य आरोपियों के ठीकानों का पता लगाने व चोरीशुदा गाड़ी बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने के लिए दोनों आरोयों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:

  1. 19 जुलाई की रात गांव डाहर में घर के बाहर से एक इक्को गाड़ी चोरी। थाना इसराना में अजय पुत्र सुमेर निवासी डाहर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. 2 जुलाई की रात गांव सुताना में घर के बाहर से एक इक्को गाड़ी चोरी। थाना पुराना औद्योगिक में सतबीर पुत्र साधुराम निवासी सुताना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. 16 जुलाई की रात गंगाराम कॉलोनी में घर के बाहर से एक इक्को गाड़ी चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में हरप्रीत कौर पत्नी अमरजीत निवासी वीवर्ज कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. करीब 3 महिने पहले जिला भिवानी के गांव दुल्हेडी से एक पिकअप गाड़ी चोरी की।
  5. करीब ढाई महिने पहले दिल्ली बवाना के विजय नगर से एक इक्को गाड़ी चोरी की।
  6. करीब 2 महिने पहले दिल्ली के गांव टिकरी कला से एक इक्को गाड़ी चोरी की।
  7. करीब ढाई महिने पहले दिल्ली बवाना के विजय नगर से एक इक्को गाड़ी चोरी की।
  8. करीब 20 दिन पहले दिल्ली बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम के पास से एक सेटरों कार चोरी की।
  9. करीब 12 दिन पहले रोहतक के गांव अटायल के पास से एक इक्को गाड़ी चोरी की।
  10. करीब 1 महिना पहले जिला झज्जर के गांव आसंडा से एक पिकअप गाड़ी चोरी की।

Comments