Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की एक्टिवा सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 5, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :05 अगस्त 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने छोटूराम चौक बबैल रोड नाला पुलिया पर एक युवक को चोरी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोमी निवासी गंधवानी धार मध्य प्रदेश के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक छोटू राम चौक बबैल रोड नाला के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रोमी पुत्र दर्शन निवासी गंधवानी धार मध्य प्रदेश के रूप में बताई। एक्टिवा के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त एक्टिवा करीब 10 दिन पहले माई जी कॉलोनी में घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। एक्टिवा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में सुरेश पुत्र करतार निवासी माई जी कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने गांव से पानीपत आया था। परिवार का खर्च नही चल रहा था तो उसने घरों में चोरी करने की योजना बनाई। घरों की रेकी करने के लिए उसने करीब 10 दिन पहले माई जी कॉलोनी से उक्त एक्टिवा चोरी की। शुक्रवार को वह चोरीशुदा एक्टिवा पर सवार होकर घरों की रेकी करने के लिए घूम रहा था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र
ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक्टिवा बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments