युवक का रास्ता रोककर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार.वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद.
BOL PANIPAT : 14 मई 2025, थाना माडल टाउन पुलिस ने इदगाह रोड पर युवक का रास्ता रोककर चोट मारने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनुराग उर्फ गोगी व आर्यन निवासी इदगाह कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी आर्यन उर्फ गोगी को मंगलवार देर शाम व आरोपी आर्यन को बुधवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
थाना माडल टाउन में इदगाह कॉलोनी निवासी रामरूप पुत्र नान्हाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 5 मई की शाम करीब 8 बजे काम से घर लोट रहा था। रास्ते में इदगाह रोड पर कॉलोनी निवासी गोगी, आर्यन व गोली ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। कॉलोनी निवासी बबलू व टिंकू समझाने के लिए गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। रामरूप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments