अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार। 24 बोतल अवैध शराब बरामद।
BOL PANIPAT : 06 अगस्त 2023 , पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने शनिवार देर शाम गांव सौदापुर अड्डे पर एक युवक अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 24 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना की एक टीम शनिवार देर शाम गश्त के दौरान गांव में सौदापुर अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध का एक युवक सिर पर प्लास्टिक का कट्टा रखे पैदल पैदल पानीपत से सौदापुर होते हुए जाटल गांव की तरह जाएगा। युवक के पास कट्टे में अवैध शराब होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने सौदापुर अड्डे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक सिर पर प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए पानीपत की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान परमजीत उर्फ बॉक्सर पुत्र चंद्रपाल निवासी मकडौली कला रोहतक के रूप में बताई। आरोपी के कट्टे की तलाशी लेने पर 6 बोतल, 16 अध्धे, 40 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी की बेल हो गई।

Comments