वरिंदर (बुल्ले) शाह ने कांग्रेस भवन पर फहराया तिरंगा।
BOL PANIPAT : पानीपत लाल बत्ती चौक पर स्थित कांग्रेस भवन में वरिंदर (बुल्ले) शाह ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा फहराया।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो मोदी सरकार ने आह्वान किया है हर घर तिरंगा लगाओ ,जो नही लगाएगा क्या वो हिंदुस्तानी नही है? बीजेपी के लोग बस राजनीति करना जानते है वो भी धर्म व जात पर।
देश का युवा आज बेरोजगार है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, हर रोज नए घोटाले सामने आ रहे है लेकिन ये सरकार धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़वाना चाहती है पर अब लोगो को समझ आ गई है। आने वाला वक़्त कांग्रेस पार्टी का है। इसलिए ये लोग अब बौखला गए है।
इस मौके पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments