ताइक्वाडों प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ताइक्वाडों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता अंतर्सदनीय थी। प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों के दो-दो राउंड हुए। इस दौर में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तालियों की गड़गड़ाहट बच्चों में उत्साह पैदा कर रही थी। इसके आधार पर टैगोर सदन तथा सुभाष सदन फाइनल राउंड में आगे आए। अंत में सुभाष सदन प्रथम रहा। विजेता भावुक, शौर्य, आर्यन व वंश रहे
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों की प्रशंसा की और कहा कि इन प्रतियोगिताओं से ही बच्चों में छिपी प्रतिभा उभर कर आती है। ताइक्वांडो सीखने से बच्चा स्वयं को भी सुरक्षित कर सकता है और डट कर मुकाबला करता है। यह बच्चों में जोश भी भरता है
अंत में सुभाष सदन प्रथम स्थान पर रहा। विजेता टीम को प्रधानाचार्या ने सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया और प्रशंसा करते हुए आगे के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments