Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक: अनुराग अग्रवाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 23, 2023 Tags: , , , , , ,

-वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों को दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश
-उपायुक्त नए वोटरों को जोडऩे के लिए चलाएं जागरूकता अभियान
-स्कूल कॉलेजों में शिविर लगाकर नए वोटरों को जोडऩे का करें प्रयास

BOL PANIPAT , 23 अगस्त। राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नए मतदाताओं को जोडऩे व जो मतदाता स्थानतरित हो चुके हैं और जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनका डाटा तैयार करने के लिए उपायुक्तों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान को रोकने के लिए सभी को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने सभी उपायुक्तों से नए युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने और निर्वाचन क्षेत्र में शिविर लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।

राज्य चुनाव आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से कहा कि उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में कितने बूथ हैं, कितने सुपरवाईजर हैं, कितने बीआरओ हैं व कितने बीएलओ हैं इनकी जानकारी तुरन्त अपलोड करें।
उन्होंने सभी उपायुक्तोंं को निर्देश दिए कि स्कूल व कॉलेजों में वोट से संबंधित फोम भरवाकर वोटर का डाटा तैयार करें। कितने वोटर अभी तक नए जुड़े हैं, टोटल कितने वोटर हैं उसे अपडेट करें। अभी तक नए वोट बनाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं, कितने युवा वोटरों को अभी तक जोड़ा गया है इसकी विस्तृत जानकारी दें।
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से कहा कि सभी उपायुक्तों को ये जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें कि उन्होंने कितने कैंप लगाए हैं व कितने वोटर को मोटिवेट करने का काम किया है। उन्होंने जेंडर रेशो में वृद्घि करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपायुक्तों से यह भी जानकारी मांगी कि अभी तक कितने वोटर के फॉर्म स्वीकृत हुए हैं व जिन वोटरों के फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं उनका क्या कारण रहा है। उन्होंने हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कितने डुप्लिकेट नाम हैं जो जांच के बाद गलत पाए गए हैं। उन्होंने सर्विस वोटर का डाटा भी उपलब्ध कराकर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपायुक्तों को चुनावी प्रक्रिया में बनाए जा रहे वोट की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया, सीटीएम राजेश सोनी, डीडीपीओ सुमित चौधरी, तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार सुदेश राणा तहसीलदार, कानूनगो सोनिया के अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय से महेन्द्र सिंह, कमल आदि मौजूद थे।

Comments