Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


लंबित मांगो को लेकर स्वास्थ्य कर्मी आगामी 27 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अंबाला आवास पर प्रदर्शन करेंगे।

By LALIT SHARMA , in HEALTH , at August 23, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 23 अगस्त,  स्वास्थ्य विभाग मे पदो की समाप्ति व आर.सी.एच. के तहत कार्यरत महिला एम.पी.एच.डब्लू. को नियमित कर्मचारी की भांति 4200 ग्रेड पे देने सहित अपनी लंबित मांगो को लेकर प्रदेश के हजारों स्वास्थ्य कर्मी आगामी 27 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अंबाला आवास पर प्रदर्शन करेंगे। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एशो0 हरियाणा के आह्वान पर आयोजित उक्त प्रदर्शन मे स्वास्थ्य सुपरवाइजर भी बढ़चढ़ कर भाग लेगे। यह जानकारी आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे स्वज्ञस्थ्य सुपरवाईजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा , महासचिव सतपाल खासा, उपप्रधान सुदेश कुमारी ने बताया कि गत 2 जनवरी 2019 को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत एम.पी.एच.डब्लू. का वेतनमान ग्रेड पे 2400 से बढ़ाकर 4200 कर दिया गया था, परन्तु एक ही विभाग मे कार्यरत होने के बावजूद आर.सी.एच. के तहत कार्यरत महिला एम.पी.एच.डब्लू. को अभी भी 2400 ग्रेड पे के तहत वेतन मिल रहा है। इस भेदभाव के अलावा कोविड महामारी मे अपनी जान को जोखिम मे डालकर जनता की सेवा करने वाले बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के जहा पदो मे बढौतरी करके नई नियमित भर्ती करनी चाहिए थी , वही पर कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच स्वास्थ्य विभाग की योजना शाखा के तत्कालीन निदेशक ने भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मापदण्ड के आबादी आधारित नोरम को दरकिनार कर  सरकार को गुमराह करके लाखो की आबादी वाले बडे शहरो व कम आबादी वाले छोटे शहरों के लिए एक समान 6 पुरुष एम.पी.एच.डब्लू तथा एक पुरुष स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद रखकर तथा महिला एम.पी.एच.डब्लू. के तमाम पदों को समाप्त करने का तुगलकी आदेश जारी करवा दिया । उक्त तुगलकी आदेश के लागू होने से  राज्य के सभी जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय शहरी व ग्रामीण अंचल मे स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों मे पहले से पदों के समाप्त होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत प्रभाव पड रहा है। उन्होंने बताया राज्य मे अब  तक आये 772 डेंगू के मामलों  का आलम यह है कि जिला जींद के 80000 की आबादी वाले  अकेले नरवाना शहर मे ही पहले से स्वीकृत एम.पी.एच.डब्लू. के 3 तथा स्वास्थ्य सुपरवाइजर पुरुष का एक मात्र पद समाप्त होने के कारण 70 के लगभग डेंगू के मामले सामने आ चुके है। इसी प्रकार जिला व उपमंडल स्तर के नागरिक अस्पताल मे जहां जच्चा बच्चा देखभाल के लिए बड़े दावे किये जा रहे है, वही पर मासूम बच्चों को रोग प्रतिरोधक टीकाकरण करने तथा परिवार नियोजन के कार्य की जिम्मेवारी वहन करने वाले पी0पी0सैन्टर को भी नोरम से हटा दिया गया है। विभाग की योजना शाखा के उक्त निर्णय के विरोध मे स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एशो0 ने आन्दोलन करते हुए गत 22 अगस्त को पंचकूला स्थित स्वास्थ्य भवन पर धरना दिया था जिसके उपरान्त तत्कालीन महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा ने भरोसा दिया था कि कोई भी समाप्त नही किया जायेगा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि आश्वासन के बावजूद पदों को पोर्टल से हटाने का कार्य किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार तथा सरकार के नियम अनुसार राज्य मे 4200 उप स्वास्थ्य केन्द्र के विपरीत लगभग 2750 उप स्वास्थ्य केन्द्र है। उन्होने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों के समाप्त  पदों को बहाल करने, राज्य मे आबादी के अनुसार नये पद सृजित करने और रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, पदोन्नत पद स्वास्थ्य सुपरवाइजर को एफ.पी.एल 7, एस.एम.आई0. को एफ पी.एल. 8, ए.यू.ओ. को एफ पी एल 9 तथा ए.एम.ओ. को एफ पी.एल 10 का संशोधित वेतनमान देने, एन.एच.एम. के तहत कार्यरत महिला एम.पी.एच.डब्लू. को नियमित कर्मचारियों की भांति 4200 ग्रेड पे देने,  अनुबन्धित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग दोहराई।

Comments