चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सभी देश वासियों को बधाई दी
BOL PANIPAT: 23 अगस्त– चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की साउथ पोल पर सफल लैंडिंग पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सभी देश वासियों को बधाई दी है और कहा है कि इस स्वर्णिम इतिहास के लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने जी तोड़ मेहनत की है। यह उनकी मेहनत का ही सफल परिणाम है।
बुधवार को जारी अपने बधाई संदेश में संजय भाटिया व कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत विश्व का पहला देश है। साउथ पोल पर लैंड करने से इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है। इसे अंतरिक्ष विज्ञान में नए-नए अनुसंधान करने के अवसर प्राप्त होंगे और अंतरिक्ष के नए रहस्यों को भी खोजने में मदद मिलेगी।

Comments