Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 24, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:24 अगस्त 2023 , सीआईए टू पुलिस टीम ने नई सब्जी मंडी गेट के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आस मोहम्मद निवासी मदीना रोहतक के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी आस मोहम्मद ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी को उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को पुलिस टीम ने आरोपी आस मोहम्मद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर नई सब्जी मंडी गेट के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आस मोहम्मद पुत्र राशिद अली निवासी मदीना रोहतक के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 16 मई को काबड़ी रोड पर राधे फैक्टरी के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में संजीव पुत्र प्रताप सिंह निवासी सैनी कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments