डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश।
जिला में अवैध खनन होगा पूरी तरह से बंद।
BOL PANIPAT , 29 अगस्त। जिला में किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध माइनिंग करने और करवाने वाले दोनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। यह बात उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिला खन्न अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में मिट्ïटी उठान सम्बंधी कोई भी अनुमति जारी करने से पहले सम्बंधित एसडीएम से एनओसी लेना सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिले में अवैध खन्न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किए जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खन्न करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में ओवरलोड वाहनों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाए और आवश्यकता पडऩे पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाए।
उपायुक्त ने कहा कि हमें सभी को मिलकर अवैध खन्न की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। बैठक में एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीईटीसी पुनीत शर्मा, डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, डीएसपी एनफोर्समेंट किशोरी लाल इत्यादि भी उपस्थित थे।

Comments