Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी सुशील सारवान ने यमुना के तट का दौरा कर दिए निर्देश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 2, 2022 Tags: , , , ,

-रविवार से शुरू होगा ठोकरों को बनाने व रिपेयर करने का काम

BOL PANIPAT : 2 जुलाई- डीसी सुशील सारवान शनिवार को यमुना नदी के तट पर गोयला और मिर्जापुर में ठोकरें बनाने के लिए लाए गए पत्थर की गुणवत्ता जांचने और ठोकरे बनाने को लेकर चल रहे कार्य को देखने के लिए पहुंचे।

उन्होंने कहा कि गोयला गांव व मिर्जापुर में यमुना नदी के तट पर ठोकरों का काम रविवार से शुरू कर दिया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित ठेकेदार से पत्थर की गुणवत्ता की भी जानकारी ली।
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने डीसी सुशील सारवान को जानकारी देते हुए बताया कि गोयला कलां में 3 हजार 967 और मिर्जापुर में 2 हजार 672 क्यूम पत्थर उपलब्ध है जो कि पर्याप्त है। आगामी 15 दिन में ठोकरें बन कर तैयार हो जाएंगी।

डीसी सुशील सारवान ने यमुना नदी से लगने वाले गांव में रहने वाले ग्रामीणों से अपील की कि वे यमुना नदी में नहाने व पशुओं को पानी पिलाने इत्यादि के लिए ना जाए। आने वाले दिनों में बारिश को देखते हुए पानी ज्यादा आने की संभावना रहती है और दुर्घटना का अंदेशा रहता है। इस मौके पर तहसीलदार सुमनलता और सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Comments