स्वयं सहायता समूह की 12 महिलाओ को किए प्रमाण पत्र वितरित
BOL PANIPAT , 31 अगस्त 2023 : जयप्रकाश नारायण पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह पानीपत में स्वयं सहायता समूह की 12 महिलाओ को प्रमाण पत्र वितरित किये गए मुख्य अतिथि जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम व विशिष्ट अथिति हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के डी० पी० एम० मुंतज़िर आलम के हाथों से प्रमाण पत्र वितरित किए गए समारोह की शुरुआत रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित करके की गई
संस्थान के कार्यालय सहायक अनिल मलिक द्वारा मंच संचालन करते हुए संस्थान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और बताया कि संस्थान में 18 से 45 वर्ष के युवक व युवतियों को 61 प्रकार के कोर्स निशुल्क करवाए जाते हैं उन्होंने बताया की जिस कोर्स का आज समापन हुआ है वो 6 दिवसीय और आवसीय कोर्स था।
मुख्य अतिथि जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम द्वारा मंच से बताया गया की पानीपत संस्थान ने काफी उपलब्धिया हासिल की है जैसे SC -ST के लिए स्पैशल कोर्स करवाना ,मनरेगा उमीदवारो के लिए स्पैशल कोर्स करवाना और बताया की इन सब उपलब्धिया के कारण आज पानीपत संस्थान को डबल ए ग्रेड मिला है उन्होंने स्टाफ को शुभकामनाये देते हुए कहा की इन सब उपलब्धियो का शैरये यहाँ पर कार्य कर रहे स्टाफ को जाता है।
विशिष्ट अतिथि हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के डी० पी० एम० मुंतज़िर आलम द्वारा परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देने के उपरांत हरियाणा राज्य आजीविका मिशन पर प्रकाश डाला और बताया की इस मिशन की शुरुवात जून 2011 में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) द्वारा की गयी है ।विश्व बैंक द्वारा निवेश समर्थन के माध्यम से सहायता प्राप्त, मिशन का उद्देश्य ग्रामीण गरीबों के कुशल और प्रभावी संस्थागत मंच बनाना है, जिससे उन्हें स्थायी आजीविका संवर्द्धन के माध्यम से घरेलू आय में वृद्धि करने और वित्तीय सेवाओं में सुधार करने में मदद मिल सके।उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी महिलाओ से बातचीत की और आजीविका के पंचसूत्र पर चर्चा की और संस्थान में कार्यरत सभी स्टाफ को अच्छा प्रशिक्षण देने पर बधाई दी।
संस्थान के नीरज मंडल द्वारा बताया गया कि आज जिन महिला परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गए है उन के ग्रुप के माध्यम से ऋण सुविधा मिलेगी और उन्होंने कहा कि आप यहां से स्वरोजगार की ट्रेनिंग लेकर अपना कार्य शुरू करें हमारी और संस्थान की तरफ से जो सहायता होगी हम प्रदान करेंगे उन्होंने संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा की सभी परीक्षार्थियों को जो टूल किट प्रदान की की गई है वो काफी सराहनीय कार्य है इस टूल किट में 15 पोस्टर ,रजिस्टर, गेम किट ,कवर बोर्ड ,ब्लैक बोर्ड चार्ट ,बाइंडर क्लिप इत्यादि सामान है जो पर्त्यक परीक्षार्थि को मिला है। ये टूल किट नैशनल अकादमी ऑफ़ रूडसेटी बंगलुरु द्वारा प्रायोजक की गयी है।
संस्थान के नीरज मंडल व कार्यालय सहायक राजकुमार कादियान ने सभी अथितियो को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। और निदेशक दवारा सभी का धन्यवाद किया गया ।
इस अवसर पर हरियाणा राज्य आजीविका मिशन से डी पी एम मुंतज़िर आलम , , पानीपत आजीविका मिशन से डी फ एम विनोद जी , जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम ,संस्थान के निदेशक नीरज मंडल , राजकुमार कादियान, अनिल मालिक व अन्य गणमान्य वयक्ति मौजूद रहे।

Comments