Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में केयूके टेलेंट हंट एवं शो का शानदार समापन    

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 16, 2023 Tags: , , , ,

नृत्य में अश्वनी व वंदना, गायन में अश्वनी और वादन में अभिषेक ने बाजी मार पाया प्रथम स्थान

गीत-संगीत की धुनों पर जमकर थिरके प्रतिभागी

सांस्कृतिक आयोजन न सिर्फ युवाओं के हुनर को पंख बल्कि उन्हें हौसला और आत्मविश्वास भी देते है: तुलसी सिंगला          

BOL PANIPAT , 16 सितम्बर.       

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में छात्र-छात्राओ में छिपी प्रतिभा को उजागर करने हेतू तथा उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के सांस्कृतिक पाठ्यक्रम के अनुसार दो दिवसीय टेलेंट हंट एवं शो के दूसरे दिन नृत्य, गायन और वादन की प्रतियोगिताए कराई गई. नृत्य में अश्वनी व वंदना, गायन में अश्वनी और वादन में अभिषेक ने बाजी मारी और लगभग 150 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. दूसरे दिन के कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत एसडी पीजी कॉलेज उप-प्रधान मनोज सिंगला, जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला, कोषाध्यक्ष विकुल बिंदल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने की. गायन की प्रतियोगिता प्रो सविता पुनिया एवं प्रो मंजीत, नृत्य की प्रतियोगिता डॉ मोनिका खुराना, डॉ दीपा वर्मा, प्रो मीतू सैनी एवं प्रो जुगमती और वादन की प्रतियोगिता प्रो मंजीत की अगुआई में संपन्न हुई. माननीय मेहमानों द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को क्रमश: 600, 500 और 400 रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा गया और सभी विजेता प्रतिभागियों को कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के प्रतिष्ठित यूथ फेस्टिवल, रत्नावली एवं ऐसी ही अन्य बड़ी प्रतियोगिताओ और सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा.

‘मेरे हाथों में नौं नौं चूड़ियाँ है’, ‘मेरा दामण सिमा दे हो ओ ननदी के बीरां’, ‘बावन गज का दामण पहन मटक चालूँगी’, ‘यो सुथरा लागे सूट’, ‘रामजी ने जोबन दिया’, ‘मोहे रंग दे’, ‘छोकरा जवान रे’, ‘मित्रां दा ना चलदा’, ‘दिलबर दिलबर’, ‘चिकनी चमेली’, ‘वो है रंगीला छेल छबीला, ‘तेरी अंखिया ने लिखे लव लैटर’, ‘तेनू काला चस्मा जचदा ए’, ‘हाई हील्स ते नाचे’, पंजाबी गीत ‘ख्वाब’, ‘बीट पे बूटी’, ‘मैं नाचू आज छम छम छम’ आदि गीतों पर छात्र-छात्राओ ने खचाखच भरे हाल में पूरे जोशो-जूनून के साथ पाश्चात्य और भारतीय नृत्य पेश किये और उनके साथ दर्शक भी जम कर थिरके. गायन, और वादन में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सर्वोत्तम रहा.

तुलसी सिंगला जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सांस्कृतिक मूल्य प्रचारित होते है और हमें नया सीखने को मिलता है. नेतृत्व के गुण और नैतिक मूल्यों में वृद्धि का इनसे बढ़िया साधन कोई नहीं है. ऐसे आयोजन न सिर्फ युवाओं के हुनर को पंख बल्कि उन्हें हौसला और आत्मविश्वास भी देते है.        

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में हौंसला पैदा होता है और उनका आत्म-विश्वास बढ़ता है. कुरुक्षेत्र विश्वविधालय द्वारा आयोजित वार्षिक युवा महोत्सव, रत्नावली एवं इसी प्रकार के अन्य अंतर-महाविधालय और अंतर-विश्वविधालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर इन युवाओं को मिलेगा जिसका इन्हें जीवन में भरपूर लाभ मिलेगा. नृत्य करते हुए हम ब्रह्मांड की शक्ति को अपने अंदर महसूस कर सकते हैं और नृत्य के कई आध्यात्मिक फायदे भी होते हैं.

नृत्य प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम                     अश्वनी, एम.एस.सी-प्रथम

                           वंदना, बीए-प्रथम

द्वितीय                     करिश्मा बीए-तृतीय अंग्रेजी आनर्स  

                           सुमन, बीए-प्रथम

तृतीय                           आर्यन, बीए-प्रथम अंग्रेजी आनर्स

                           वंदना, बीए-प्रथम

सांत्वना                     भानु, बीए-प्रथम अंग्रेजी आनर्स  

                           बिंदु, बीए-प्रथम

                           सपना, बीए-प्रथम

                           निधि, बीए-प्रथम इकोनॉमिक्स आनर्स

                           आँचल,  बीए-प्रथम  

विशेष सराहना                शीतल               

गायन प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम                       अश्वनी, एम.एस.सी-प्रथम

द्वितीय                    मोनिया, बीए- द्वितीय

                           राज सिंह, बी.सी.ए. प्रथम   

तृतीय                      अल्बीना, बीए-प्रथम  

                           शोबित, बीए- तृतीय            

वादन प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम                      अभिषेक, बीए-प्रथम  (Flute)

द्वितीय                    आशा, बीए- द्वितीय (Sitar)

तृतीय                      अभिषेक, बीए-प्रथम  (Tabla)

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ एसके वर्मा, डॉ मोनिका खुराना, डॉ संतोष कुमारी, डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी, प्रो मनोज कुमार, प्रो रवि किरण, प्रो सचिन, प्रो सुनील, प्रो कविता, प्रो किरण मलिक, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे.

Comments