खटिक बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया
BOL PANIPAT , 26 सितम्बर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा सम्पूर्ण जिले में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र पानीपत से समबन्धित विभिन्न युवा मंडल एवं युवा स्वयंसेवी जिले भर में 01 सितम्बर 2023 से लेकर 30 सितम्बर 2023 तक लोगो को सही पोषण के बारे में जागरूक कर रहे हैं । इसी कड़ी में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र पानीपत की जिला युवा अधिकारी स्नेह लता एवं लेखा एवम कार्यक्रम सहायक कनिका के द्वारा खटिक बस्ती शहरी पानीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी हेल्पर अंजना एवं दर्शन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे छोटे बच्चो को सही पोषण के फायदे बताये गए। इस कार्यक्रम में बच्चो को योग भी करवाया गया तथा फिट रहने का भी सन्देश दिया। इसी प्रकार के कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र पानीपत के द्वारा पुरे माह जिले भर में किये जाएंगे।

Comments