आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के छात्र-छात्राओं ने एम. ए. हिंदी प्रथम वर्ष की परीक्षा में विभिन्न स्थान प्राप्त किए
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के छात्र-छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में एम. ए. हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा रानी ने प्रथम, शंकर ने छठा, सूचिका ने सातवां एवं दीक्षा देवी ने नौवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने के साथ-साथ माता-पिता का नाम भी रोशन किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय की परंपरा के अनुरूप विश्वविद्यालय में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में शीर्ष 10 में आने वाले विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सफलता का कोई मंत्र नहीं है यह तो सिर्फ परिश्रम का फल है। ये विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करते हैं। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. शशी प्रभा जी ने विद्यार्थियों को कहा कि जिस प्रकार सूर्य जलकर प्रकाश फैलाता है उसी प्रकार अथक प्रयास से ही सफलता हासिल होती है। उन्होंने बताया कि 2015 से लगातार हमारे विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर रहे हैं। और लगभग 115 से अधिक विद्यार्थी विश्वविद्यालय में टॉप टेन में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं | विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व प्राध्यापकों की मेहनत व कुशल मार्गदर्शन को दिया | सम्मान समारोह के अवसर पर डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सुनीता, डॉ. निर्मला, डॉ. पूजा व डॉ. रेखा आदि मौजूद रहे |

Comments