Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हवन यज्ञ का आयोजन कर नए सत्र की शुरुआत की

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय, पानीपत  में हवन यज्ञ का आयोजन कर नए सत्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रबंध समिति के महासचिव एल.एन. मिगलानी, सदस्य रवि गोसाईं ,  प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक  , उप-प्राचार्या डॉ किरण मदान , डॉ सुनित शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ. पूनम मदान, डॉ. अर्पणा  गर्ग, गैर-शिक्षक कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुतियां डाली। प्रबंध समिति के महासचिव श्री  एल.एन. मिगलानी ने कहा कि नए सत्र पर हवन-यज्ञ आयोजित करना हमारे महाविद्यालय की एक नियमित परंपरा है। यह एक ऐसी सात्विक क्रिया है जिससे न केवल हम सब की मंगल कामना करते हैं अपितु वातावरण की भी शुद्धि होती है। प्रबंध समिति के सदस्य रवि गोसाईं ने अपने वक्तव्य में कहा कि सनातन धर्मं में हर मांगलिक कार्य से पहले हवन करवाया जाता है और नया अकादमिक सत्र शुरू होता है तो हम उसका प्रारम्भ हवन आयोजन से करते है | इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि सनातन धर्म में यज्ञ परंपरा सदियों से चली आ रही है। हमारे धार्मिक ग्रंथों रामायण और महाभारत में भी यज्ञ और हवन का उल्लेख किया गया है।  अग्नि के माध्यम से ईश्वर की उपासना करने की प्रक्रिया को हवन यज्ञ कहते हैं । माना जाता है कि यह हमारे जीवन में सकारात्मकता लेकर आता है और हवन को आज भी उतना ही शुभ फलदाई माना जाता है जितना कि पहले। इसलिए आज महाविद्यालय के नए सत्र की शुरुआत हवन द्वारा की गई ताकि भगवान का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। प्राचार्या ने  स्टाफ सदस्यों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे छात्र–छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व खेल के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी छात्र–छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। हवन यज्ञ की सम्पूर्ण आहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस हवन यज्ञ में डॉ. गुरनाम सिंह, प्रो. सोनिया, प्रो. पवन कुमार, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. सीमा, प्रो. अजयपाल सिंह, डॉ. सुनीता रानी, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. निधि, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. जोगेश, प्रो. माधवी, डॉ. प्रवीण कौशिक, डॉ. निर्मला, डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. भगवंत कौर, प्रो. हिमांशी, प्रो.खुशबू, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. मोनिका वर्मा, डॉ. अंजलि, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. ज्योति गहलोट, प्रो. संगीता ने आहुति डालकर संभागिता की | इस अवसर पर अन्य शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग के सदस्य एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे ।

Comments