Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


नशीली दवाओं  का दुरुपयोग थीम पर जिला स्तरीय ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 30, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में यूथ रेड क्रॉस क्लब और Haryana State AIDS Control Society के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका थीम नशीली दवाओं  का दुरुपयोग और HIV /AIDS के बारे में युवा वर्ग को जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. ललित वर्मा, नोडल ऑफिसर सिविल हस्पताल  ने शिरकत की | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग और यूथ रेड क्रॉस क्लब की संयोजिका प्रोफेसर सोनिया ने मुख्य अतिथि डॉ. ललित वर्मा का तुलसी पौधा देकर स्वागत किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ललित वर्मा, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग और यूथ रेड क्रॉस की संयोजिका प्रो. सोनिया के द्वारा दीप  प्रज्वलित करके किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों  के विद्यार्थियों ने अपने काउंसलर्स के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया | डॉ. ललित वर्मा  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम है । यह एक संक्रामक रोग है और जिस वायरस से यह पैदा होता है उसे ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस (HIV)  कहते हैं। बीमारी का वायरस किसी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में मुख्य रूप से लार,  रोग ग्रस्त व्यक्ति के खून से और ब्लड चढ़ाने के दौरान या नशे के लिए शिराओं में प्रयुक्त एक ही सीरीज की नीडल के प्रयोग से पहुंचता है। फिर भी कुछ सावधानियां अपना कर इस बीमारी से दूर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि संयमित और अनुशासित जीवन शैली एड्स से खुद को बचाने का ठोस उपाय है | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि नशे की दुष्ट प्रवृत्ति या नशीली दवाओं का दुरुपयोग एक बढ़ती हुई समस्या है। विशेषकर युवाओं में इसका प्रभाव बहुत हानिकारक होता है। इन दवाओं  के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए दवाओं के नकारात्मक परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। यूथ रेड क्रॉस की संयोजिका  प्रोफेसर सोनिया ने कहा कि नशा समाज के लिए दीमक है जो समय से पहले ही जीवन को समाप्त कर रहा है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति न केवल अपनी शारीरिक हानि करता है बल्कि अपने परिवार के साथ-साथ सामाजिक वातावरण को भी दूषित करता है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियों के द्वारा सभी को एचआईवी/एड्स और नशे के खिलाफ लड़ने के बारे में जागरूक किया। यूथ रेड क्रॉस की संयोजिका प्रो. सोनिया ने प्रतियोगिता में आए सभी प्रतिभागियों और उनके काउंसलर का धन्यवाद किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने यूथ रेड क्रॉस की संयोजिका  प्रो. सोनिया और टीम के सदस्यों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। प्रो. अंजली गुप्ता और प्रो. सोनल, प्रो.  मनीषा , रवि भोला HIV /AIDS कोउन्सलर  ने  विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और अपना अहम योगदान दिया | मंच का संचालन प्रो. मनीषा ने किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. ललित वर्मा और डॉ. विनय वाधवा ने निभाई |

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-

प्रथम स्थान – गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन, मतलौडा, पानीपत

द्वितीय स्थान – आई. बी, (पी. जी. ) कॉलेज , पानीपत

तृतीय स्थान  – एस. डी. ((पी. जी. ) कॉलेज , पानीपत

सांत्वना पुरस्कार –सी. डी. एल. एम. (पी. जी) कॉलेज, सिवाह, पानीपत

इस अवसर पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया | इस अवसर पर प्रो. सोनिया, डॉ. मो. ईशाक, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. किरण, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. पूनम, डॉ. निधान सिंह, प्रो. अजय पाल सिंह, प्रो. ईरा गर्ग, डॉ. विनय वाधवा, डॉ. सीमा, डॉ. सुनीता, डॉ. चेतना नरूला, प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. विनय भारती, प्रो. मनीषा, प्रो. मोहित, प्रो. अंजलि गुप्ता, प्रो. सोनल एवं प्रो. रवि भोला HIV /AIDS कोउन्सलर  आदि मौजूद रहे |

Comments