Sunday, May 24, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 अक्तूबर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने सनौली कुराड मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी किवाना के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली अड्डे रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की कुराड मोड़ पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी के इंतजार में खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश दी तो युवक पुलिस टीम को आते देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र सुभाष निवासी किवाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया उसको हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने उक्त देसी पिस्तौल कुछ दिन पहले एक अज्ञात युवक से 40 हजार में खरीदा था। दोस्तों में रौब जमाने के लिए वह उक्त देसी पिस्तोल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी दीपक के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments