जिला की विभिन्न मंंडियों में 4 अक्तूबर तक कुल 66677 मीट्रिक टन धान की आवक हुई.
BOL PANIPAT : 5 अक्तूबर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 4 अक्तूबर तक कुल 66677 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 6413 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 2143 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 58121 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान शून्य मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 2870 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1685 मीट्रिक टन, 1185 मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 1714 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 36 मीट्रिक टन, कोमन 6 मीट्रिक टन,सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 1672 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 2664 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1084 मीट्रिक टन और कोमन 67 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 1513 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 4870 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1426 मीट्रिक टन, कोमन 48 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 3396 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 23481 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1044 मीट्रिक टन, कोमन 700 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 21737 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 31078 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1138 मीट्रिक टन, कोमन 137 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 29803 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 64409 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 58017 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3572 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 2820 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 1878 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1312 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 566 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 1699 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 1657 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 42 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 2554 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 1513 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 1041 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 4064 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 3307 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 757 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 23234 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 21737 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 1497 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 30980 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 29803 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1177 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments