Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना(हैप्पी) के तहत लाभार्थियों को मिलेंगे हैप्पी कार्ड।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 6, 2024 Tags: , , , , ,

– विकास एवं पंचायत तथा सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को सांय 4 बजे करेंगे नए बस अड्डे से वितरण।

BOL PANIPAT : 6 जून– विकास एवं पंचायत तथा सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को सांय 4 बजे नए बस अड्डे से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना(हैप्पी) के तहत लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित करेंगे।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत जिला के करीब 2 लाख लाभार्थियों को कवर किया जाएगा और योजना के 50 हजार कार्ड विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। इस योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम करनाल में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी बताओ मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और विभिन्न जिलों से ऑनलाइन प्रणाली से जुड़ेंगे।
जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा रोडवेज की बसों में अब अंत्योदय परिवारों को फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिसे हरियाणा हैप्पी कार्ड योजना कहा जाता है। इस योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को हर वर्ष 1000 किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा करने की अनुमति मिलती है।

Comments