जिला की विभिन्न मंंडियों में 11 अक्तूबर तक कुल 109328 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT , 12 अक्तूबर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 11 अक्तूबर तक कुल 109328 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 15366 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1615 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 92252 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 95 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 5662 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5408 मीट्रिक टन, 254 मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 3376 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 67 मीट्रिक टन, कोमन 6 मीट्रिक टन,सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 3227 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 4885 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1920 मीट्रिक टन और कोमन 136 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 2829 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 11631 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3402 मीट्रिक टन, कोमन 83 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 4 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 8142 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 34077 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2415 मीट्रिक टन, कोमन 828 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 15 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 30819 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 49697 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2154 मीट्रिक टन, कोमन 308 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 47235 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 108093 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 92160 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 8063 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 7870 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 5662 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3644 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2018 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 3317 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 3251 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 66 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 4831 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 2829 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2022 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 10915 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8011 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 2904 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 33782 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 30834 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 2948 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 49586 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 47235 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 2351 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments