Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


सांसदों विधायकों ने नीरज की जीत पर दी बधाई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at September 9, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 9 सितंबर। ज्यूरिख में आयोजित जैवलिन थ्रो डायमंड लीग जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा है, वे ऐसे पहले भारतीय बने हैं जिन्होंने डायमंड लीग जीती है। उन्होंने 88.44 मीटर दूरी पर भाला फेंक अपना लक्ष्य हासिल किया।
     उनकी इस जीत पर लोकसभा सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर और उपायुक्त सुशील सारवान ने बधाई प्रेषित की है। इन्होंने कहा कि पानीपत जिला का नाम नीरज चोपड़ा ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है,उनकी इस जीत ने पानीपत का नाम और मान ओर आगे बढ़ाया है। सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में नीरज की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नीरज युवा वर्ग के लिए एक प्रेरणा हैं और उनकी जीत पर हर बार लोगों को नई ऊर्जा मिलती है। नीरज की जीत पर सभी ने जिलावासियों को बधाई दी है।

Comments