ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर किया विद्यालय का नाम रोशन
BOL PANIPAT : 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक शिमला में ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा सुरभि ने भाग लेकर रजत पदक जीत कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया। सुरभि की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधन समिति ने उसे बधाइयां दीं और सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों को परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने कहा कि पूरी लगन और मेहनत से कोई काम किया जाए तो उसमें कामयाबी अवश्य ही मिलती है। विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी खेल जगत में सुरभि के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Comments