Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के सात खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह- 2022 में 2 लाख रुपये की नकद राशी जीत कर मचाया तहलका

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 29, 2022 Tags: , , , ,

आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिपस, नार्थ ज़ोन चैंपियनशिपस और खेलों इंडिया में जानदार प्रदर्शन के आधार पर केयूके कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने किया सम्मानित

खेल वर्तमान को बेहतर बनाते है और मजबूत भविष्य का निर्माण करते है: डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT : 29 अक्टूबर, 2022. पानीपत, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के सात खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन के आधार पर कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह- 2022 में 2 लाख रुपये की नकद राशी के साथ केयूके कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने सम्मानित किया. यह सम्मान प्रीती, पूनम, नितेश, सरजन, निकिता, अन्नू और सोनू को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिपस, नार्थ ज़ोन चैंपियनशिपस और खेलो इंडिया में जानदार प्रदर्शन के आधार पर दिया गया. यह जानकारी कॉलेज प्रांगण में पधारने पर खिलाडियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी. उनके साथ कॉलेज प्रधान पवन गोयल और जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला ने भी विजेता खिलाडियों का मान बढ़ाया. इस अवसर पर डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी और ग्राउंड्समैन प्रताप भी मौजूद रहे. प्रीती को कराटे में शानदार खेल के लिए 80 हजार 500 रुपये, पूनम को बॉक्सिंग में 51 हजार रुपये, कुश्ती में नितेश को 30 और सरजन को 21 हजार रुपये, निकिता, अन्नू और सोनू को खो-खो में 6-6 हजार की नकद राशि से सम्मानित
किया गया. विदित रहे कि आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिपस, नार्थ ज़ोन चैंपियनशिपस और खेलो इंडिया टूर्नामेंट का शुमार प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में किया जाता है जिनमे जीत कर मैडल लाना हर खिलाड़ी का स्वप्न होता है. प्रीती और पूनम आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंटस में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा अनेकों बार मनवा चुकी है.
कॉलेज पधारने पर प्रीती, पूनम, नितेश, सरजन, निकिता, अन्नू और सोनू का भव्य स्वागत एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान पवन गोयल, जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी, ग्राउंड्समैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया. सभी खिलाड़ी अनेकों टूर्नामेंट्स में बेमिसाल प्रदर्शन कर चुके है परन्तु उनका यह कारनामा अत्यधिक अनोखा और विलक्षण है.
एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने अपने सन्देश में कहा कि प्रीती, पूनम, नितेश, सरजन, निकिता, अन्नू और सोनू ने जो उपलब्धि हासिल कि है वह देश के हर खिलाड़ी और विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का श्रौत साबित होगी. हर जीत के पीछे लगन और कड़ी मेहनत का हाथ होता है. विद्यार्थी जीवन में खेल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. खेल गतिविधियों में शामिल होना हर व्यक्ति के लिए कई तरह से फायदेमंद है. खेल न सिर्फ शारीरिक ताकत प्रदान करते है बल्कि इनसे हम मानसिक रूप से भी मजबूत बनते है. अब तो खेल हमें अपने पैरों पर खड़ा होने में भी मदद करने लगे है. राष्ट्रीय स्तर
पर भाग लेना और फिर स्वर्ण पदक जीतना अपने आप में गौरवपूर्ण उपलब्धि है. इन खिलाडियों ने यही संदेश और प्रेरणा हम सभी को दी है. कॉलेज अपने हर खिलाड़ी को इसी तरह से प्रोत्साहित करता रहेगा.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि सातों खिलाड़ियों ने कॉलेज ही नहीं अपितु हरियाणा एवं देश का नाम रोशन किया है. समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और लगन के कारण ही ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के सितारे बन पाए है. एआईआईयू, नार्थ ज़ोन और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतना हर खिलाड़ी का स्वप्न होता है. एसडी पीजी कॉलेज ने खेलों को सैदेव बढ़ावा दिया है और यहाँ के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर कॉलेज का भरपूर नाम रोशन किया है. कॉलेज को अपने इन होनहारों पर नाज है और इन्हें आगे बढ़ने के और भी अवसर और सुविधाएं दी जायेगी.
खेल वर्तमान को बेहतर बनाते है और मजबूत भविष्य का निर्माण करते है. शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल ने सातों खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए कहा कि इन खिलाड़ीयों की कामयाबी का सफ़र बहुत
लम्बा है और ये सभी अभी और भी बड़े मुकाम हासिल करेगे. इन खिलाड़ियों का भविष्य बहुत ही उज्जवल है. हरियाणा प्रदेश क्रीड़ा के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है. उच्च कोटि के खिलाड़ी अब यहाँ की खेल नर्सरियों में तैयार हो रहे है. इन सातों खिलाड़ियों की सफलता आने वाले समय में भावी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी. इससे महाविधालय के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रौत्साहन मिलेगा.

इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्य डॉ एसके वर्मा, प्रो नरेंद्र कौशिक, डॉ मुकेश पुनिया, प्रो सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी, दीपक मितल मौजूद रहे.

Comments