Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


डीजे को निर्धारित आवाज में ही चलाने की अनुमति दें बैंकट हॉल : नगराधीश राजेश सोनी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 16, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अक्टूबर। नगराधीश राजेश सोनी ने जिला के सभी बैंकट हॉल के मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां ब्याह, शादियों में बजने वाले डीजे को निर्धारित आवाज में ही चलाने की अनुमति दें।
      उन्होंने कहा कि प्राय देखने में आया है बैंकट हाल में ब्याह, शादियों में बजने वाले डीजे तय मानकों से ऊपर बजाए जाते हैं जिससे दूसरे लोगों की निजता में खलल पड़ता है। ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। जिससे पर्यावरण को भी खतरा उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि सभी यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय के बाद डीजे ना बजाएं।

Comments