Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


अंजनी पुत्र हनुमान सभा ने करवाई हनुमान चौकी.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 16, 2023 Tags: , , ,

-भगवान भक्ति के अनुपम उद्धारण हनुमान जी: गजेंद्र सलूजा

-हनुमान जी का चरित्र हमे प्रेरणा देता है: गजेंद्र सलूजा

-बच्चो को संस्कारित करे: गजेंद्र सलूजा

BOL PANIPAT: 16 अक्टूबर, भगवान प्रति श्रद्धा तथा भक्ति का एक अनुपम उदाहरण है हनुमान जी। हर श्रीराम भक्ति में हनुमान जी लीन रहते है। हम भी भगवान के प्रति हृदय से श्रद्धा रखने की प्रेरणा हनुमान जी से मिलती है ।
ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने कृष्णपुरा  मेन 
बाजार पीपल वाली गली में अंजनी पुत्र हनुमान सभा द्वारा आयोजित चौकी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे। सभा में पहुंचने पर सभा प्रधान निखिल, जतिन जोका,तरुण पसरिचा,रमेश सैन,सतीश सहगल सहित सभी हनुमान सभा के सभी सदस्यों ने माला पहनाकर कर गजेंद्र सलूजा का स्वागत किया।
गजेंद्र सलूजा ने हनुमान जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर तथा माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की आज कल बच्चे अपने स्वास्थ का ध्यान नही रखते ।हम सब को हनुमान जी के चरित्र से प्रेरणा ले अपने आप को हष्ट पुष्ट बनाना चाहिए।

Comments