नवीन मतदाता पंजीयन हेतु कैंप लगाया
BOL PANIPAT , 20 अक्टूबर। नवीन मतदाता पंजीयन जागरूकता कार्यक्रम फॉर्म 6 ऑनलाइन या ऑफलाइन भरवाने का कार्य शिक्षाविद डा हितेश चंद शर्मा के अगुवाई में विभिन्न कॉलेज स्कूल में कैंप लगाकर किया जा रहा है । शुक्रवार को राजकीय कॉलेज बापौली, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में फॉर्म 6 नवीन मतदाता पंजीयन हेतु कैंप लगाया गया। लोगों को जागरूक करने की मुहिम में शामिल होने के लिए विद्यार्थियो मे खास उत्साह नजर आया। डा हितेश ने बताया की फॉर्म 6 वोटर सर्विसेज पोर्टल पर ऑनलाइन भरा जा सकता है। अभ्यर्थी की उम्र 17 वर्ष से अधिक हो, पानीपत निवास प्रूफ, जन्म तिथि प्रूफ, परिजन वोटर कार्ड प्रतिलिपि एवम दो कलर पासपोर्ट फोटो फॉर्म 6 के साथ संलग्न कर पूर्ण भरा हुआ पंजीयन आवेदन फॉर्म 6, संस्था प्रधान या बी एल ओ या एई आरओ या निर्वाचन कार्यालय पानीपत को जमा कराकर अपना वोटर कार्ड बनवाया जा सकता है। कालेज कैंप हेतु कॉलेज प्रोफेसर डा अभिषेक मोगा,खुश नंदन , इंस्ट्रक्टर नरवाल का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर असिस्टेंट विजय पाल आदि मौजूद रहे।

Comments