विजयदशमी पर्व पर दिया सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में नवरात्रि और दशहरा पर्व के उपलक्ष में भव्य समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान आदि के रूप में बच्चे बड़े मनमोहक लग रहे थे ।कार्यक्रम में बच्चों ने मां दुर्गा के नौ रूपों और महिषासुर के संहार का मंचन करके सब का मन मोह लिया श्री राम के जीवन की झांकियां रघुपति राघव राजा राम और राम सिया राम आदि गीत नृत्य की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा उजागर की । कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आमंत्रित अभिभावकों और शिक्षकों ने डांडिया नृत्य का भरपूर आनंद लिया । अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने नवरात्रि में दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी और श्री रामचंद्र के जीवन से प्रेरित होकर सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया । उन्होंने बताया कि त्योहार हमारे जीवन में ख़ुशियाँ और उल्लास भर देते हैं और हमारे संस्कृति और परंपराओं की जानकारी देते हैं । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी विजयदशमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का परिणाम है। इस अवसर पर ऋचा जैन, बलराम शर्मा, अभिभावक, शिक्षक वर्ग और विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की इंचार्जअध्यापिका सुमन,ऋतु देवी रही । मंच संचालन काशवी और खनक ने किया ।

Comments