Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस का साइबर क्राइम जागरूकता अभियान लगातार जारी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 22, 2023 Tags: , , , , ,

-थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने सीईटी परीक्षा के बाद विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के बाहर युवाओं को साइबर क्राइम व इससे बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देकर जागरूक किया.

-जागरूकता साइबर अपराध से बचने का सबसे बेहतर उपाय.

BOL PANIPAT : 22 अक्तूबर 2023,पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के मार्गदर्शन में व क्राइम के एडीजीपी ओपी सिंह के निर्देशानुसार जनसाधारण को साइबर क्राइम से बचाने व जागरूक करने के लिए अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है।
पानीपत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की टीमें अभियान के तहत प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज सहित सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर विद्यार्थियों व आनजन को साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दे रही हैं। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने रविवार को जिला में ग्रुप डी कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) के बाद विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के बाहर युवाओं को साइबर क्राइम इसके बचाव व हेल्प लाइन नंबर 1930 की जानकारी देकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

साइबर विशेषज्ञ पी/एसआई अजय व उनकी टीम ने इस दौरान युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि अंजान व्यक्ति से प्राप्त हुए किसी भी लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें। साइबर ठगों ने ठगी करने के नए-नए रास्ते खोज लिए हैं। जिसके तहत वह आमजन के बैंक खातों से उनकी खून पसीने की कमाई चुटकियों में उड़ा लेते है। साइबर ठग इसके लिए अलग-अलग माध्यमों का उपयोग करते हैं।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी किसी भी प्रकार से आपका बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी या मोबाइल ओटीपी पूछने का प्रयास करेंगे परंतु आप उनके साथ अपने बैंक अकाउंट क्रेडिट या डेबिट कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा ना करें।
उन्होंने बताया कि जागरूक व्यक्ति साइबर अपराधियों को आसानी से पहचान सकता है और उनके झांसे में नहीं आता। इसलिए साइबर अपराध के प्रति जागरूक बने और अपने साथियों को भी इसकी जानकारी दें। ताकि वह भी साइबर अपराध का शिकार होने से बच सकें।

साइबर अपराध का शिकार होने पर तुंरत 1930 पर कॉल कर दर्ज करवाए शिकायत.

तमाम सावधानियों के बावजूद अगर फिर भी आपके साथ ठगी हो जाती है तो तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, इसके अलावा साइबर अपराध थाना या नजदीक पुलिस स्टेशन में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके।

Comments