Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्नैचिग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार करके बरामद किए 2000-2000 रुपए व वारदात मे प्रयोग की गई मोटरसाईकिल ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 दिसम्बर 2022, गाँव ध्रर्मगढ जिला पानीपत मे दुकान पर बैठी एक महिला के कानो से सोने की बाली छीनने वाले दो आरोपियो को सीआईए वन पुलिस की टीम ने अशोक विहार कालोनी पानीपत से गिरफ्तार किया था आरोपीयो की पहचान रोहित पुत्र समन्दर सिंह वासी अलाउदीनपुर थाना झिझाना जिला शामली उ0प्र0 हाल मेन गली अशोक बिहार कलौनी जिला पानीपत व अक्षय पुत्र सतीश कुमार वासी विनोद नगर वार्ड न0 25 थाना शहर खन्ना जिला लुधियाना के रुप मे हुई थी ।

सीआईए वन प्रभारी इनस्पैक्टर राजपाल सिह ने बताया कि दिनांक 03-12-22 को उनकी टीम को गस्त के दौराने सुचना मिली की 2 लडके अशोक विहार कालोनी पानीपत मे किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घुम रहे है पुलिस टीम ने तुरन्त मौके पर दबिस दे दोनो युवको को काबु कर पुछताछ की तो उन्होने अपनी पहचान रोहित पुत्र समन्दर सिंह वासी अलाउदीनपुर थाना झिझाना जिला शामली उ0प्र0 हाल मेन गली अशोक बिहार कलौनी जिला पानीपत व अक्षय पुत्र सतीश कुमार वासी विनोद नगर वार्ड न0 25 थाना शहर खन्ना जिला लुधियाना के रुप मे बताई ।

गहनता से पूछताछ करने पर दोनो आरोपियो ने दिनांक 06.09.2022 को तीन युवको द्वारा एक बाईक पर सवार होकर गाँव धर्मगढ मे एक दुकान मे बैठी महिला से ठण्डे मांगने के बहाने कान की बाली छीनकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । वारदात बारे थाना सदर पानीपत मे सत्यवान पुत्र रामेश्वर वासी गांव धर्मगढ जिला पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है । दोनो आरोपियो को माननीय न्यायलय मे पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पुछताछ की तो आरोपीयो के कब्जे से वारदात मे प्रयोग की गई बाईक व दो-दो हजार रुपए बरामद कर रिमाण्ड अवधी पुरी होने पर पुलिस टीम ने दोनो आरोपीयो को माननीय न्यायलय मे पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया । तीसरे आरोपी की तलाश करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।

इस्सपैक्टर राजपाल सिह ने बताया कि दिनांक 06.09.2022 को शिकायतकर्ता सत्यवान पुत्र रामेश्वर वासी गांव धर्मगढ जिला पानीपत ने एक शिकायत दी थी कि मै मेहनत मजदुरी का काम करता हू और मैने मकान के अन्दर ही एक दुकान परचुन की कर रखी है जिस पर मै बैठता हू व मेरी माता जी सन्तरो देवी भी बैठती है।जो आज मै किसी काम से बाहर गया हुआ था जो दिनांक 6.9.2022 को दोपहर एक मोटरसाईकिल पर तीन लङके पहले मेरे गांव के रविन्द्र पुत्र जगदीश जिसकी परचुन की दुकान है पहले इसकी दुकान पर तीन लङके आऐ और ठण्डा मांगने लगे तो उसने ठण्डा दे दिया उसके पास तीनो लङको मे से एक ने दो हजार का नोट दे दिया दुकानदार ने कहा कि मेरे पास पैसे खुले नही है तो तीनो लङके वहां से चले गये फीर वह तीनो लङके दुसरी दुकान सत्यनारायण पुत्र होक्मी की दुकान पर गये वहा पर सत्यनारायण की पत्नी रीना बैठी हुई थी देसी घी का डब्बा मांगा और दो हजार रुपये देने लगे फीर उसको कहने लगे की यह तो जादा महंगा है और वहा से मेरी दुकान पर आ गये जहा पर मेरी माता सन्तरो देवी बैठी उसको कहने लगे की ठण्डे की बोतल चाहिऐ जब मेरी माता ठण्डा देने लगी तो दो लङके दुकान के अन्दर आ गये और मेरी माता के कानो मे पहने बाली सोना दोनो कानो से छिन कर मोटरसाईकिल पर सवार होकर तीनो लङके रेर कलां गांव की तरफ बाग गऐ मोटरसाईकिल का रंग काला था जिसकी पलेट टुटी हुई थी जिस पर च्ठ लिखा हुआ था मोटर साईकिल का मारका हम देख नही सके जिन तीनो लङको ने नाम पता नामालूम ने मेरी माता कि कानो की बाली छिन्नी है उनके खिलाफ कानुनी कार्यवाही की जाऐ जिस पर मु0 नं0 188 दि0 06.09.2022 धारा 379 ए/34 आई.पी.सी. थाना सदर जिला पानीपत दर्ज रजिस्टर किया गया था ।

Comments