डा मंगल सेन थे जन संघ तथा भाजपा के आधार स्तंभ: डा अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT : 27 अक्तूबर, डा मंगल सेन आज भी हम सबके मार्ग दर्शक है उनकी ईमानदारी तथा कर्तव्य निष्ठा की भावना आज भी हम प्रेरित करती है ।ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्थित कार्यालय पर डा मंगल सेन की जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। डा मंगल सेन के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर डा अर्चना गुप्ता तथा अन्य कार्यकर्ताओ ने डा मंगल सेन की जयंती पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा से याद किया।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की डा मंगल सेन का जन्म सरगोधा,झांवरिया जो अब पाकिस्तान में है में हुआ ।विभाजन के बाद वो रोहतक आए। डा मंगल सेन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे।। हरियाणा के कई आंदोलनों में अग्रणी रहे । जन संघ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। डा मंगल सेन प्रदेश के उद्योग मंत्री रहे उस वक्त प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें अहम कदम उठाए । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी रहे।
डा मंगल सेन कार्यकर्ताओ का बहुत सम्मान करते थे ।सबके दुःख सुख में शामिल होते थे ।उनकी लोकप्रियता का आलम ये था की वे सात बार रोहतक से विधायक रहे।
डा अर्चना ने कहा की हिंदू कॉलेज तथा प्रदेश का पहला पी जी आई बनवाने में उनका अहम योगदान रहा।
डा अर्चना ने कहा की प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहने के बावजूद डा सेन की ईमानदारी का ये आलम था की उनकी अंतिम यात्रा किराया के घर से ही निकली।उनकी संपत्ति के नाम पर एक बक्से में केवल कुछ पुस्तकें मिली जिन वे अध्ययन करते थे।
डा अर्चना गुप्ता ने आह्वान किया की पूरे समाज की उनके जीवन से ईमानदारी तथा कर्तव्य परायण की भावना अपने जीवन में उत्तरे।।इस अवसर पर मुख्य रूप जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र भाटिया, जिला भाजपा मंत्री सुनील परधाना , जिला भाजपा मीडिया सह प्रमुख सुनीता गोयल,मंडल अध्यक्ष बलवान शर्मा तथा मंडल महामंत्री सनी सेठी आदि मौजूद रहे।

Comments