Sunday, September 6, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस शहीदी व पुलिस झंडा दिवस सप्ताह के तहत पुलिस लाइन पानीपत में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए किया चिकित्सा शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 29, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्तूबर 2023, पुलिस विभाग की और अमर शहीदों के सम्मान में 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति व पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस श्रृखला में जिला पुलिस द्वारा शहीदों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजली दी जा रही है। इसी कड़ी में 29 अक्तूबर रविवार को आर्टीस हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से जिला पुलिस लाइन में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप कर उन्हे चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

लाइन अफसर इंस्पेक्टर सत्यवान ने इस अवसर पर कहा कि कानून व्यवस्था तथा लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अहम योगदान होता है, इसलिए यदि हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी हम अपने काम को सही ढंग से अंजाम दे सकते हैं, क्योंकि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों अपने स्वस्थ शरीर के साथ-साथ दिल-दिमाग से करना होता है और इसके लिए शरीर का तंदुरूस्त होना बहुत ही आवश्यक है तभी हम अपने हर कार्य को ठीक प्रकार से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में स्वच्छता का अभियान चलाया गया है। यह हम सभी को सोचना है कि हमें कैसे स्वच्छ और स्वस्थ रहना है इसके लिए हमें अपने विचारों को भी स्वच्छ करना होगा और साथ ही साथ घर व घर के आस-पास व अपने शरीर को भी साफ रखना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को बरकरार रखने में सभी को आगे आना होगा और स्वच्छता के प्रति हर व्यक्ति को अपनी सोच बदलनी होगी।

इंस्पेक्टर सत्यवान ने आर्टीस हॉस्पिटल के डॉक्टर रविंद्र भूकर कार्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर दीप्ति दुआ सलूजा गायनी, डॉक्टर यश मेडिसिन, डॉक्टर उपासना डेंटिस्ट व उनकी टीम का शिविर में पहुंचने पर विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने हेल्थ चेकअप कैंप के सफला आयोजन करने पर जिला पुलिस विभाग में तैनात फार्मासिस्ट देवेंद्र सिंह व फार्मासिस्ट राकेश की विशेष रूप से सराहना की। चिकित्सा शिविर में पुलिस के अधिकांश अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

Comments