जिला की विभिन्न मंंडियों में 30 अक्तूबर तक कुल 217502 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT , 31 अक्तूबर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 30 अक्तूबर तक कुल 217502 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 23686 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 3552 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 134534 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 50658 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 5072 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 8848 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 8591 मीट्रिक टन, 257 मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 10627 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 117 मीट्रिक टन, कोमन 6 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 6127 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 72 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4305 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 9665 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2382 मीट्रिक टन और कोमन 746 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 4780 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 38239 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5357 मीट्रिक टन, कोमन 200 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 12192 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 18430 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 2060 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 56741 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3875 मीट्रिक टन, कोमन 1729 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 11672 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 955 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 38510 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 93382 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3364 मीट्रिक टन, कोमन 614 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 20667 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 68509 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 214490 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 188762 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 13924 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 10839 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 8848 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 6830 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2018 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 10186 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10063 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 123 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 9562 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6537 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 3025 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 37476 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 32252 मीट्रिक टन धान एवं एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, फूड द्वारा 965, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4259 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 55286 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 50506 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 4562 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 218 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 93132 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 89404 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3728 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments