Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू. निशानदेही पर असला सप्लायर को भी गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 दिसम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर-18 निजामपुर मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर असला सप्लायर को सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास से गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर-18 निजामपुर मोड़ पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक गांव निजामपुर की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कुछ कदमों पर ही युवक को काबु कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान प्रीतम उर्फ सरदार पुत्र बावा निवासी सुभाष नगर तहसील कैंप के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाइसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने उक्त देसी पिस्तौल वधावाराम कॉलोनी निवासी गुलशन उर्फ गुल्लू से 4 हजार रूपये में खरीदा था। आरोपी प्रीतम के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी प्रीतम की निशानदेही पर असला सप्लायर आरोपी गुलशन उर्फ गुल्लू को सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी गुलशन उर्फ गुल्लू ने असला बेचने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह जुआ, सट्टा खाइवाली का अवैध धंधा करता है। उसके पास दूसरे जिलों से भी खट्टा खेलने के लिए काफी लोग आते है। उसने एक अज्ञात युवक से उक्त देसी पिस्तौल 2500 रूपये में खरीदा था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी प्रीतम उर्फ सरदार के खिलाफ लड़ाई झगड़ा, आर्म्स एक्ट व फिरौती मागने कई मुकदमें दर्ज है। आरोपी प्रीतम करीब 2 महीन पहले बेल पर जेल से बाहर आया था। उन्होंने बताया आरोपी गुलशन उर्फ गुल्लू के खिलाफ जुआ, सट्टा व धोखाधड़ी के करीब 15 मुकदमें जिला के विभिन्न थाना में दर्ज है।

Comments