शहरी क्षेत्र के वार्ड तीन और वार्ड 10 में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा।
-सांसद संजय भाटिया व पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने की शिरकत।
-केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को करवाया अवगत।
BOL PANIPAT : 17 दिसंबर। रविवार को वार्ड 3 और वार्ड 10 में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद संजय भाटिया और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने शिरकत की एवं उपस्थित जन समूह को संकल्प शपथ भी दिलवाई।
उन्होंने बोलते हुए लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और पात्र लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भारत अब बहुत आगे बढ़ चुका है। पूरे भारत में विदेशों की तरह विकास कार्य किए जा रहे है। पहले भारत विदेशों से हथियार खरीदता था, लेकिन अब भारत अन्य देशों को हथियार बेचता है। उन्होंने कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंक्ति में आखिर में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाना है और जन की समस्याओं का मौके पर निष्पादन करना है। उन्होंने कहा कि लोगों की परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बिजली बिल व अन्य कोई समस्या है तो इन जन संवाद कार्यक्रमों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते है।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि पिछले 9 साल से प्रदेश मनोहर सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल लोगों के लिए सुरक्षा, सहयोग व समर्पण के सिद्धांत पर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तबसे पूरे प्रदेशवासियों को एक समान सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी ईमारदारी से कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। विधायक प्रमोद विज ने स्कूल में कमरों से संबंधित समस्या पर आश्वासन दिया और अधिकारियों से कहा कि इसका जल्दी एस्टीमेट बना कर कमरे तैयार करवाए जाए।

Comments