एक भारत एक राष्ट्र की भावना से देश बनेगा विकसित भारत-कृष्णलाल पंवार
-महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए हर राज्य में ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे
-एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओ की जानकारी लेने पहुंचे ग्रामीण
-अधिकारियों ने स्टाल लगा कर दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
BOL PANIPAT ,17 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को नोहरा व बोहली गांव मे जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि विकसित भारत के लिए हम सब को श्रेष्ठ भारत की भावना को लेकर कार्य करना होगा। सरकार सभी नागरिकों के जीवन में सुगमता सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है । सरकार हर घर का सपना पूरा करने में लोगों को हर संभव सहायता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रयास से भारत निकट भविष्य में विश्व तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने को लेकर सरकार ने 15 सो महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया है। इससे महिलाओं को जहां रोजगार के अवसर प्रदान होंगे वहीं वो सरकार की इस योजना के साथ जुडक़र आत्म निर्भर भी होंगी। आने वाले समय में हर स्टेट में महिलाओं के लिए नमो दीदी प्रशिक्षण केंद्र खोले जायेंगे। उन्होंने कहा पहले किसी किसान का खेत का बिजली ट्रांसफार्म जल जाता था तो उसे 20 प्रतिशत राशि जमा करनी पड़ती थी अब उसे घटा कर 10 प्रतिशत कर दिया है।

सांसद ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के कोने-कोने मे जाकर लोगों को सरकार की योजनाओ की जानकारी देकर उन्हे प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जो समस्याएं जन संवाद में प्राप्त होंगी उनका समाधान निश्चित है। नोहरा व बोहली गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उत्सव पूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चो ने दहेज पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट महिलाओं, खिलाडियों, पूर्व सैनिकों व कलाकारों को सम्मानित किया गया। सांसद ने विभिन्न स्टालों पर जाकर सरकार की योजनाओ की जानकारी ली व सरकार द्वारा गांव में करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा गांव के लोगों के समक्ष रखा। कार्यक्रम मे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ को लोगों के साथ सांझा किया। सांसद ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कीट वितरित की।
कार्यक्रम में जिला परिषद चेयर परसन ज्योति शर्मा ने नोहरा में संबोधित करते कहा कि आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। यह सब मोदी सरकार की योजनाएं का प्रभाव है। आत्म रक्षा के मामले में हम अच्छी स्थिति में है। महिलाओं को सशक्त बनाने में सरकार ने बहुत कार्य किया है। आज महिलाएं बहुत से क्षेत्रों में अपनी बेहतरीन स्थिति दर्ज कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हरियाणा वह पहला प्रदेश है जहां मनरेगा में श्रमिकों को 357 रुपए सबसे ज्यादा श्रम दिया जाता है।
ब्लॉक समिति चेयरमेन मीना देवी ने कहा कि खेलों व कौशल में कैरियर की अपार सभावनाएं हैं। आज प्रदेश का हर 10वा जवान सेना मे सेवा प्रदान कर रहा है । उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की गारंटी गाड़ी का लोगों में भारी उत्साह है। जहां-जहां मोदी की गाडी पहुंच रही है लोग खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं। एक उत्सव का माहौल पूरे प्रदेश में बना हुआ है।
इस मौके पर सीटीएम राजेश सोनी ,सीएमओ जयंत आहुजा, ,एक्शन बिजली विभाग आदित्य कुंडू,बीडीओ सुरेंद्र,तहसीलदार अजय सैनी,सरेंडर नोहरा,सरपंच राजेश, सरपंच मंजु देवी, रमेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, बीईओ मनीष गुप्ता,पब्लिक हेल्थ के एसडीओ वीरेंद्र, कृषि विभाग के एसडीओ डॉक्टर अरविंद , टेक राम मराठा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम मे दोनों गांव के सरपंच को अभिनंदन पत्र भी दिया गया।

Comments