Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर के प्रति बढ़ा नागरिकों का अटूट विश्वास: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 2, 2025 Tags: , , , , ,

-समाधान शिविर में 66 समस्याएं पहुंची, तत्काल दिए समाधान के निर्देश
-शिविर में अधिकारी रूचि लेकर गंभीरता से करें कार्य

BOL PANIPAT , 2 जनवरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह के दिशानिर्देश पर हरियाणा सरकार प्रदेश के हर जिला व उपमंडल में जनता समाधान शिविर का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान तत्परता के साथ कर रही है। कडाक़े की ठंड को दर किनार करके आम नागरिक सरकार की इस अनुठी पहल का लाभ ले रहे हैं। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने गुरूवार को जिला सचिवालय के सभागार में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि सौधापुर गांव में रद्द पड़े तालाब को अमृत सरोवर बना कर वहां हेमचंद्र विक्रमादित्य की प्रतिमा स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। इस कार्य में प्रशासन ग्राम पंचायत का यथा संभव सहयोग करेगा। अमृत सरोवर के अस्थित्व में आने पर गांव की शान बढ़ेगी। अमृत सरोवर के चारों तरफ लाईट व बैंच की शानदार व्यवस्था की जायेगी। जल्द ही इस पर कार्यवाही दिखाई पड़ेगी। उपायुक्त ने कहा कि व्यवस्था को बनाकर कर ही अच्छे परिणामों तक पहुंचा जा सकता है।
  पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई करते हुए कि  विभाग के अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं पर तसल्ली से कार्य करें। किसी भी प्रकार की कसर ना छोड़े। शिकायत कत्र्ता को संतुष्टï करना व उसकी समस्या का समाधान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जिस अधिकारी से संबंधित समस्या समाधान शिविर में आती है उस पर तुरंत संज्ञान ले। समाधान शिविर में गुरूवार को ज्यादतर समस्याएं परिवार पहचान पत्र, पेंशन, क्रीड से जुड़ी आई। उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल निदान करने के निर्देश दिये।
  समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंची सुनीता वासी पावटी ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में खाना बनाने का कार्य करती है व गलती से मैडिकल में उसकी उम्र ज्यादा दिखाई गई है। जिसके चलते उसे समय से पहले सेवा निवृत कर दिया गया। उन्होंने उपायुक्त से प्रार्थना कि की उनकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएं। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को उपरोक्त समस्या का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
  प्रार्थी धर्मपाल वासी जलमाना ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि वह 58 साल का हो गया है लेकिन अभी तक उसे विधुर पैंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। जिसके चलते उनका जीवन बसर ठीक से नहीं हो पा रहा। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि इस कार्य को तत्काल कर उन्हें सूचित करेें।
  शिकायतकर्ता जूली वासी राम नगर ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि वह गरीबी रेखा से नीचे आती है। लेकिन मेरे घर में अभी भी गैस का कनेक्शन नहीं है जिसके कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एचपी गैस के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक उसका लाभ उन्हें नहीं मिल पाया है। उन्होंने गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने की उपायुक्त से प्रार्थना की।
  एक अन्य शिकायतकर्ता किरण वासी राम स्वरूप चौंक सैनी कॉलोनी ने उपायुक्त से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रार्थना की। उपायुक्त ने उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए डीएफएससी नीतू को निर्देश दिए। शिकायतकर्ता जगदीश चावला वासी अधमी ने प्रशासन से कब्जा दिलवाने के लिए अनुरोध किया। उपायुक्त ने डीआरओ को इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
एक अन्य शिकायत के मामले में सिद्घार्थ नगर की सरोज, सुमन, सुनीता व कई अन्य महिलाओं ने गली बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। एक अन्य शिकायतकर्ता पवन कुमार वासी गांधी मंडी ने बंद पड़ी शिविर लाइन से संबंधित समस्याएं रखी। उपायुक्त ने सीएमसी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, सीएमओ जंयत आहुजा, डीएफओ विजय लक्ष्मी, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, डीईटीसी पुनित शर्मा, डीईटीसी विरेन्द्र ढूल एक्साइज, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, हुडा डिप्टी सुप्रिडेंटन्ट कमलेश, एक्शन यूएचबीवीएन एम एस धीमान, आयुर्वेद अधिकार संजय, पशुपालन विभाग के डॉ.अशोक लोहान, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments