Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


3 जनवरी 2024 तक हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची में नाम व आपत्ति दर्ज करवा लें. 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 18, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 दिसंबर। जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणाा राज्य में रहने वाले सिखों को सूचित किया जाता है कि हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव के लिए मतदाता सूचना का मसौदा दिनांक 18.12.2023 को प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूचना के प्रारूप की एक प्रति  आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसकी एक प्रति संबंधित उपायुक्त, रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार, पटवारी के कार्यालय और ऐसे क्षेत्र में स्थित प्रत्येेक अधिसूचित सिख गुरूद्वारों में भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि कोई भी सिख जो अपेक्षित योग्यता पूरी करता है और उसने अभी तक अपना नाम हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाया है, वह  03.01.2024 तक अपना नाम दर्ज करवाने हेतु रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन कर सकता है। 03 जनवरी 2024 तक  मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल की जा सकती है। नाम पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार, पटवारी के कार्यालय में उपलब्ध है और आयुक्त, गुरूद्वारा निर्वाचन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट यानी डब्ल्युडब्ल्युडब्ल्युडॉटजीयूआरडीडब्ल्युएआरएईएलईसीटीआईओएनएसएचआरवाईडॉटआईएन से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Comments