Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


सी.एम. फलाईंग द्वारा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 18, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : गैस सिलेंडर वितरण मे अनिमितताए बरतने की गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 18.04.2026 को मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पानीपत की संयुक्त टीम द्वारा शालिनी गैस एजेंसी बरसत रोड पानीपत का औचक निरीक्षण किया गया। एजेन्सी के गोदाम पर एजेन्सी मालिक महाबीर सिंह ने अपना लाईसैस व जीएसटी नम्बर पेश किया।

गोदाम के अन्दर निम्न अनुसार सिलेंडर पाये गयेः
i. घरेलू गैस सिलिण्डर (14.200 कि.ग्रा.)- कुल 76 सिलेंडर (भरे हुये-63, खाली-13)
ii. कमर्शियल गैस सिलिण्डर (19 कि.ग्रा.)- कुल 44 सिलेंडर (भरे हुये-2, खाली- 42)
iii. घरेलू गैस सिलिण्डर (10 कि.ग्रा.)- कुल 40 सिलेंडर (भरे हुये-16, खाली-24)
iv. घरेलू गैस सिलिण्डर (5 कि.ग्रा.)- कुल 38 सिलेंडर (भरे हुये)
v. कमर्शियल नीला (5 कि.ग्रा.)- कुल 3 सिलेंडर (खाली)

इन सिलेंडर का मिलान गैस गोदाम के स्टाक रजिस्टर व एजेन्सी के आनलाईन पोर्टल बुकिंग अनुसार किया गया, जिनका मिलान करने पर ठीक पाये गये। गोदाम पर लगे अग्निशमनक यंत्र चैक किये गये, जो मई-2026 तक वैध पाये गये। गोदाम पर गोदाम का नक्शा, कांटा पर्ची निरिक्षण रिपोर्ट, दुरुस्त पाये गये।

Comments


Leave a Reply