Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित नाबालिग गिरफ्तार. 3 दिन पहले 6 हजार रूपये उधार में खरीदी थी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 दिसम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर-18 में देशबंधु गुप्ता कॉलेज के पास एक नाबालिग युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर-18 में देशबंधु गुप्ता कॉलेज के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक सेक्टर-13/17 की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। तलाशी लेने पर नाबालिग की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। बरामद देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर डिटेन किया तो आरोपी ने बताया वह एक नीजी कॉलेज में बीटेक का छात्र है। कुछ महीने पहले उसका एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। युवक ने उसके खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया था। रजिश रखते हुए उसने उक्त देसी पिस्तौल 2 दिन पहले अपने एक जानकार से 6 हजार रूपये उधार में मंगवाया था। डिटेन के बाद मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

Comments