आयुष्मान चिरायु कार्ड से गरीब व्यक्ति के स्वास्थ्य के सपने साकार हो रहे हैं : महिपाल ढांडा
BOL PANIPAT , 29 दिसम्बर। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड 6 और 11 में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब आदमी के घर में बीमार व्यक्ति के इलाज की सुदृढ़ व्यवस्था की है। आयुष्मान चिरायु कार्ड से गरीब व्यक्ति के स्वास्थ्य के सपने साकार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब आदमी के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान कार्ड शुरू किया है और प्रदेश सरकार ने 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों के लिए निशुल्क रूप से आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था की है। इन परिवारों का स्वत ही बीपीएल कार्ड और आयुष्मान चिरायु कार्ड बन रहा है। इसके साथ-साथ इन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी स्वत ही मिल रहा है।

महिपाल ढांडा ने कहा कि जिन परिवारों की आए एक लाख 80 हजार से 7 लाख तक है वह 1500 देकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और जब जरूरत पड़े तो अपना इलाज करवा सकते हैं। इस मौके पर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने सभी विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया और सभी को निर्देश दिए के एक भी आदमी का काम नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने सभी के साथ जन संवाद भी किया और एक-एक करके सभी सभी की समस्याएं लिखित रूप में स्वीकार की और संबंधित विभागों को अग्रेषित किया। उन्होंने उपस्थित जन समूह को संकल्प शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी भी उपस्थित रही।

Comments