सत्येंद्र कुमार गुप्ता , पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल के कर कमलों द्वारा डी.ए.वी.पी.पी.एस. के परिसर में राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
BOL PANIPAT : डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में वीरवार दिनांक 4 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय स्तर की खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर माननीय।सतेंद्र कुमार गुप्ता।, पुलिस महानिरीक्षक करनाल मण्डल, करनाल ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यातिथि ने अपने करकमलों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत सिंह शेखावत पुलिस अधीक्षक पानीपत द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत गीत से किया गया। तत्पश्चात समूह नृत्य, मार्शल आर्ट शो का देशभक्ति गीतों के माध्यम से भव्य आयोजन किया गया जिससे सभी भाव विभोर होकर देशभक्ति के रंग में रंग गए। इस अवसर पर आकाश में गुब्बारे छोड़कर मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों को बुलंदियों को छूने के लिए प्रोत्साहित किया। सतेंद्र कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होना अपने आप में सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह केवल स्कूल प्रबंधन की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्कूल में 4- 9 जनवरी 2024 तक 17 ज़ोन की 800 से अधिक लड़कियाँ तथा 1200 से अधिक लड़के ताइक्वांडो, कराटे एवं वुशु में प्रतिभागी रहेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने माननीय सतेंद्र कुमार गुप्ता , पुलिस महानिरीक्षक को अपना कीमती समय देने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि स्कूल हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु हमेशा प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा, मंजू गुप्ता एवं अध्यापक गण और बच्चे मौजूद रहे।

Comments