Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


हर व्यक्ति के सहयोग से होगा देश विकसित : महिपाल ढांडा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 15, 2024 Tags: , , , , , ,

-युवाओं को आना होगा आगे।
-सरकार की योजनाएं ग्रामीणों के द्वार तक पहुंच रही ।
-संकल्प यात्रा मे दिलाई शपथ ।

BOL PANIPAT ,15 जनवरी।  पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि देश को बनाने में ग्रामीणों का विशेष योगदान रहेगा। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रयास से विकास मे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । उन्होंने ग्रामीणों से लोकल उत्पादों को खरीद का आह्वान किया। उन्होंने सभी ग्रामीणों से देश को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया व अपना योगदान देने का आह्वान किया। वे सोमवार को गांव ददलाना में आयोजित विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा के  तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे विकसित भारत का सपना देखते हुए संकल्प लें और उसे सिद्धि में बदलने की दिशा में काम करें। इस कार्य में सभी का योगदान जरूरी है। उन्होंने इस दौरान राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी ग्रामीणों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले पूर्व की सरकारों के समय गैस कनेक्शन के लिए लाइनें लगती थी, आज घरों तक गैस कब पहुंचती है किसी को पता नहीं चलता है, यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है कि सरकारी अधिकारी गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। लोग उमंग उत्साह पूर्वक यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के भरपूर अवसर देने के लिए मेरा युवा भारत पोर्टल शुरू किया है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को माई भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना चाहिए। इस पोर्टल के माध्यम से मेरा भारत संगठन युवाओं को ऐसा अवसर देगा, जिसमें वह अपनी कौशल क्षमताओं को निखारने और उसका उपयोग करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इससे युवाओं को दोहरा फायदा होगा, राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेंगे और स्वयं के विकास में भी मदद होगी।  
उन्होंने पीएम मोदी की गारंटी यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार से जुड़े कार्य के लिए हम दफ्तरों में जाते हैं,और अपना काम कराने की कोशिश करते हैं, मगर आज सभी कार्यालय आपके गांव में आए हैं। पीएम मोदी की पहल पर सरकार योजनाओं का लाभ देने के लिए आपके दरवाजे पर आ रही है।  मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जा रहा है। ‘विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ ली। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए ओर प्रयत्न करने होंगे।
इस मौके पर पंचायत द्वारा उन्हें गदा, पगड़ी  देकर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पर एसडीएम मनदीप,डीडीपीओ सुमित चौधरी,एसडीओ पंचायत राज राजेंद्र,सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक,सरपंच नीरू, चरणजीत, ब्लॉक सीमित चेयरमैन पवन, डॉक्टर सुनीता एनिमल डिपार्टमेंट,जिला समाजकल्याण अधिकारी रविंद्र हुडा आदि मौजूद रहे।

Comments